May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। सोशल मीडिया पर दिनभर गुरूजनों को शुभकामनाएं देने के मैसेज छाए रहें वहीं अनेक स्थानों पर धूमधाम से गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। अनेक स्कूलों में विद्यार्थियों ने गुरूजनों को प्रणाम कर बधाई दी। लोगों ने माता पिता को बधाई देते हुए गुरूजनों को फोन कर कुशलक्षेम पुछी व शुभकामनाएं दी।

हनुमान धोरा प्रांगण में सिखवाल समाज ने मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिखवाल समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में मनाया गया। यहां बड़ी संख्या में समाज के नागरिक उपस्थित हुए व गुरुदेव श्रृंगी ऋषि का विधि विधान से पूजन किया। पूजन के बाद महाआरती व महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बड़ी संख्या में भजन कीर्तन किया व बच्चों ने अच्छे मौसम में झूले खाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में सिखवाल समाज ने मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

पूनरासर के राजकीय विद्यालय में मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व, बच्चों को दिलवाया प्रण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरू पूर्णिमा पर आज गांव पूनरासर में राजकीय विद्यालय में गुरूजनों ने विद्यार्थियों को गुरू सम्मान की प्ररेणा देते हुए पर्यावरण रक्षण की शपथ दिलवाई। सभी बच्चों को पौधे वितरित कर इन पौधों को पेड़ बनाने की शपथ दिलाते हुए इनकी सारसंभाल की जिम्मेदारी स्वयं प्रधानाचार्य अनीता दोचानियां ने सौंपी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम मनाया गया। शाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनीता दोचानियां ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने शिष्य को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले गुरू का सदैव सम्मान करना चाहिए। शाला के शारीरिक शिक्षक डॉ. विनोद चौधरी ने कहा कि गुरु वही है जो संस्कारों का सर्जन करके शिष्य को विकारों के विसर्जन के लिए प्रेरित करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में स्कूल में धूमधाम से मनाया गुरू पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में राजकीय स्कूल में प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को पौधे वितरित किए।