May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। राज्य सरकार ने प्रदेश में 84 नए राजकीय विद्यालय खोलने के आदेश जारी किए है। ये विद्यालय इसी सत्र 2022-23 में ही प्रारंभ होंगे। बीकानेर जिले में 10 विद्यालय खोले जाएंगे जिनमें 3 श्रीडूंगरगढ उपखंड क्षेत्र में प्रारंभ होंगे। ये ग्राम पंचायत कल्याणसर पुराना में राजेडु मार्ग पर, ग्राम पंचायत टेऊ की इन्द्रा कॉलोनी में तथा ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान में उतरादा मौहल्ला में खोले जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ व नोखा उपखंड के दो स्कूल ओर कुकणिया व साधासर में भी खुलेंगे।