May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। गांव बिग्गा की मुख्य सड़क पर एक पिकअप चालक और एक मेजर जीप चालक सड़क पर साइड देने की बात पर आपस में भिड़ गए। हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाछड़सर निवासी 44 वर्षीय रामुराम जाट और बिग्गा रामसरा निवासी 29 वर्षीय सहीराम जाट से समझाईश का प्रयास किया। परंतु दोनों तैश में आकर मारपीट पर उतारू हो गए और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।