May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। क्षेत्र में विकास के बढ़ते आयामो में से एक सूडसर उपतहसील के गठन लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। क्षेत्र के कई गांवों से आवागमन श्रीडूंगरगढ़ से आसान होने और भौगोलिक स्थिति भी श्रीडूंगरगढ़ के पास स्थित होने के बाद भी उनको सूडसर उपतहसील का हिस्सा बनाने से इन गांवों के ग्रामीणों में रोष है। इसी रोष को लेकर गुरुवार को युवा नेता मांगीलाल गोदारा की अगुवाई में ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए लखासर पटवार मंडल ओर उसके अधीन आने वाले गांव लखासर, समंदसर, बिंझासर, लौड़ेरा ओर माणकरासर को सूडसर के बजाय श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में ही रहने देने की मांग की है। ग्रामीणों ने सूडसर उपतहसील में करने के बाद हो रही दिक्कतों के बारे में भी बताया।