May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। गांव मोमासर की गलियों में आज बेटियों ने जश्न मनाया और सफलता का जुलुस निकाला। मौका था गांव में ईचरज देवी पटावरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के बोर्ड परिणाम की खुशी मनाने का। विद्यालय की छात्रा पूजा सुथार ने 12 वीं कक्षा में 94.80% अंक हासिल किए है। वहीं दूसरे स्थान पर रही मनीषा शर्मा ने 89.00% तथा तीसरे स्थान पर रही भगवती राजपुरोहित ने 86.87% प्रतिशत अंक हासिल किए है। कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा में भाग्यश्री ने 87.00% अंक हासिल किए वहीं कांता सींवल 79.50% और तीसरे स्थान पर प्रीति भांमू 78.50% रही। आज संस्था प्रधान सरिता तथा स्टॉफ सुमन जोशी, संतोष, जयश्री ने बालिकाओं का माल्यार्पण किया व साफा पहना कर बधाई दी। पूरे गांव की गलियों में जुलुस निकाला गया। जिसमें स्कूल की बालिकाओं ने गांव की बालिकाओं को सरकारी विद्यालय में प्रवेश के लिए ग्रामीणों से अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा में हासिल किए शानदार अंक, गांव में निकाला जुलुस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की बालिकाओं ने ग्रामीणों से बालिकाओं का प्रवेश करवाने की अपील भी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल स्टॉफ ने बालिकाओं का सम्मान कर बधाई दी।