May 21, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2022। बारिश के लिए तरसने वाले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अब चारों ओर पानी पानी हो गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद समस्त सरकारी प्रयास ठप्प से है और क्षेत्रवासी शहर से गांव तक हर ओर हो गए जलभराव के कारण खासे परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव उपनी, कल्याणसर पुराना, बेनिसर आदि में जम कर बारिश हुई और कस्बे में भी करीब 15 मिनिट तक झमाझम लगी रही। भारी बरसात से गांव उपनी ओर कल्याणसर में मुख्य गुवाड़ पूरी तरह से पानी मे डूब गई और आस पास के घरों में भी पानी भर गया है। ग्रामीण प्रसाशन से जनरेटर पम्प लगा कर पानी निकासी की मांग कर रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर पुराना में गुवाड़ में भरा पानी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उपनी में बारिश के बाद गलियों में भरा पानी। (फ़ोटो दुलाराम गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनिसर में एक खेत मे फसलों के बीच जमा पानी, अब ओर बारिश से होगी गलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उपनी में बारिश के बाद गलियों में भरा पानी। (फ़ोटो दुलाराम गोदारा)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार बारिश से बहने लगी है खेतो की मिट्टी, अब फसलों में नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के कई गांवो में हालात खराब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में लगातार हो रही है मूसलाधार झमाझम।