






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। गांव तोलियासर में रविवार को क्षेत्र से स्थानांतरण हुए राजकीय कार्मिको का सदभावना एंव अभिनंन्दन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र से स्थानांतरित शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग, हैड कांस्टेबल सेवाराम, बीट अधिकारी कांस्टेबल सेवानंद, हरफूल सिंह यादव, विनोद कुमार, पुनीत कुमार का सम्मान करते हुए आगामी सेवा कार्यकाल के लिए सद्भावना दी गई। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने सेवा भाव से अपनी ड्यूटी करने वाले कार्मिको के सम्मान से सेवा की प्रेरणा का विस्तार होने की बात कही। कार्यक्रम का संयोजन राज सर ने किया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





