May 21, 2026
साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने किया ज्ञानार्थियों में नई जागृति का संचार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मंत्र दीक्षा और वीतराग पथ कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी बच्चों को अच्छे संस्कारों को ग्रहण करने की प्रेरणा दी। कार्यशाला का आयोजन सेवा केंद्र व्यवस्थापिका चरितार्थ प्रभा के सानिध्य में मालू भवन में आयोजित किया गया। मंत्र दीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत साध्वीश्री ने ज्ञानार्थी बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई साथ ही बच्चों ने थावच्चा पुत्र के संवाद की प्रस्तुति भी दी। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी, अणुव्रत समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने सभी संस्थाओं के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यशाला के प्रभारी नवीन झाबक ने उपस्थित सभी संस्था सदस्यों, श्रावक श्राविकाओं एवं साध्वी श्री चरितार्थप्रभा का आभार व्यक्त किया। तेरापंथ महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक के संचालन में ज्ञानशाला के बच्चों ने अनेक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं में सम्भागी ज्ञानार्थी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चो ने लिए संस्कार।