May 21, 2026
mews-updated

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2022। जिस हिसाब से बिजली की खपत बढ़ रही है उस हिसाब से इसकी आपूर्ति कम ही रहेगी हमेशा। ऐसे में पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण किया जाए तो धरती का तापमान कम होने के साथ साथ बरसात भी अच्छी होगी। ऐसे में बिजली बचाने का यह सबसे बेहतर तरीका होगा। यही संदेश दिया सोमवार को क्षेत्र के बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों ने। मौका था सहायक अभियंता कार्यालय उपनी द्वारा कस्बे के हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में किये गए पौधारोपण का। एईएन सत्यपाल सिंह, जेईएन राजेश रोशन, दिनेश कुमार, राजस्व अधिकारी सुनील स्वामी, पप्पूलाल कुमावत, रामदेव, पप्पू मीणा आदि ने पौधारोपण किया और सार्वजनिक जगहों पर अधिकाधिक पौधारोपण का संकल्प लिया। हनुमान धोरा मंदिर पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने पेड़ो में देवताओं का वास होने की बात कहते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत अधिकारियों ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निगम कार्मिको ने बिजली बचाने के लिए पेड़ लगाने का संदेश दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए किया गया पौधारोपण