






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शिक्षा की ओर बढ़ते कदम यहां के नौनिहालों के लिए बढ़ती सुविधा के साथ हर्ष का विषय है। राज्य भर में क्रमोन्नत स्कूलों की सूची में क्षेत्र के गांव कीतासर भाटियान के बेगलाव पायतन जोहड़ तथा मसूरी गांव के मेघवालों के मौहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत किया गया है। दानों क्रमोन्नत विद्यालय इसी सत्र से संचालित होगें। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार प्रकट किया। विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षामंत्री बी. डी. कल्ला का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इन विद्यालयों की क्रमोन्नति की मांग की जा रही थी, जिस पर विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाने के बाद राज्य सरकार से विद्यालयों की क्रमोन्नति की स्वीकृति दे दी है।




