






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2022। केंद्र सरकार ईडी के बहाने तानाशाही कर रही है और बिना किसी ठोस मामले के कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। यही आरोप लगाते हुए ईडी की कार्यवाही के विरोध में देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुस्सा व्याप्त है। गुरुवार को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और जम कर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने जिले भर के यूथ कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में सड़क रोकी और दिल्ली पुलिस से टक्कर ली। वही इस प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने अपनी गिरफ्तारी भी दी।









