May 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव उदरासर में मृतक पति की दो पत्नियों के बच्चों में संपत्ति का विवाद सामने आया है। गांव में मृतक भैराराम मेघवाल की दो पत्नियां मोहिनी व चैनादेवी की संतानों के बीच खेतों के बंटवारे का मामला थाने पहुंच गया है। चैना की पुत्री सीता पत्नी भंवरलाल निवासी बम्बू बीदासर ने भैराराम की पहली पत्नी मोहिनी व उसके दो पुत्र मुन्नीराम व कालूराम निवासी राजपुरा, लूणकरणसर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। सीता ने पुलिस को बताया कि मोहिनी व उसके पुत्र लूणकरणसर के खेतों में काश्त करते थे तथा उसकी मां चैना, भाई लेखराम, बहन सावित्री आजीवन पिता के साथ उदरासर में खेतों पर काश्त की है। अब आरोपियों ने 2020 में पिता भैराराम की मौत के बाद भैराराम के 7 वारिसान के नाम छुपा कर षडयंत्र पूर्वक शपथपत्र देकर खेत के हिस्सों से इन्हें वंचित करते हुए छल से खेत का इंतकाल चढ़वा लिया है। पीड़िता ने 420 का केस दर्ज करवाते हुए पुलिस से न्याय दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास के सुपुर्द कर दी है।