






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। देश में सत्य व अहिंसा की अलख जगा कर आजादी के संघर्ष में अपने प्राणो की आहुति देने वाली कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता केन्द्र की दमनकारी भाजपा सरकार से सवाल करने के लिए ही नहीं बल्कि संघर्ष करने को भी तैयार है। ये बात कही श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस के नेता केसराराम गोदारा ने जिला मुख्यालय पर बीकानेर देहात व शहर कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में। गोदारा ने कांग्रेस के इतिहास पर चर्चा करते हुए केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। गोदारा ने कहा आम आदमी से लेकर हर वर्ग को इस सरकार ने आहत कर दिया है। इस प्रदर्शन में बीकानेर जिले के कांग्रेसी एकत्र हुए। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादु, पंचायत समिति सदस्य प्रेम भादु, बीकानेर जिला देहात कांग्रेस महामंत्री शिवप्रसाद नाई, ग्रामीण जनप्रतिनिधि रामेश्वर गोदारा, सोहनलाल नैण, मलूराम सहारण, सहीराम गोदारा, मान नाथ, सरजीत जाखड़, गोरधन खिलेरी, खीयाराम गोदारा, आईदान गोदारा, डालूराम सिंवर, मेघराज बारूपाल, राधाकिशन सुथार, मनोज पारख, हीरालाल जाट, यूसुफ चुनगर, संजय माली, नोरंग चाहर, संदीप मारू, राजेश मण्डा, सन्दीप धनखड़, कुम्भाराम जाखड़, नानूराम नेण, भीखाराम खिलेरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें। बता देवें ईडी की सोनिया गांधी से पूछताछ की कार्रवाही के बाद देश भर में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहें है।





