May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। सेरूणा थाना पुलिस ने पूनरासर गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पूनरासर गांव के एसबीआई बैंक के सामने इसी गांव के रामलाल जाट व बिशनाराम जाट ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1030 रूपये नगद बरामद किए।