August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। क्षेत्र में एक दुकानदार की दुकान में पत्थर फेंकने, सामान का नुकसान करने, 16 हजार रूपए चोरी करने, व दुकान में घुस चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। गांव मोमासर निवासी गुलाबसिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 4 जुलाई को वह माताजी मंदिर के पास स्थित अपनी कपड़े व मनिहारी सामान की दुकान में बैठा था। शाम 6 बजे इसी गांव का भंवरसिंह शराब के नशे में दुकान में पत्थर फेंकने लगा और गालियां देने लगा। विरोध करने पर दुकान में घुसा और सामान तोड़ फोड़ करते हुए 16 हजार रूपए चोरी कर लिए। रोकने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया व पडौसियों के आ जाने से भाग गया। रात 10 बजे आरोपी ने पुन बरछी लेकर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।