August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेडकांस्टेबल बलवीरसिंह ने अवैध शराब बेचने की सूचना पर टीम के साथ गांव लखासर में दबिश दी। लेकिन शराब बेच रहा व्यक्ति पुलिस दल को देख कर वहां से भाग छुटा। पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई 44 पव्वे अवैध देशी शराब को जब्त कर लिया है और लखासर निवासी जेठूसिंह राजपूत के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।