






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से आज दिनभर की कुछ खास खबरें पढें एकसाथ न्यूज ब्रीफिंग में और अपने क्षेत्र की हर खास खबर से अपडेट रहने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरपंच मिले विधायक से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 से वीर बिग्गाजी मंदिर तक डामर सड़क बनाने की मांग लेकर सरंपचों का प्रतिनिधिमंडल आज विधायक लोक सेवा केन्द्र पहुंचा व विधायक गिरधारीलाल महिया से मिला। सरपंचों ने विधायक को ज्ञापन देकर 2 किलोमीटर तक जर्जर हो चुकी सड़क का डामरीकरण करवाने की मांग की। विधायक ने शीघ्र इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, बिग्गाबास रामसरा सरपंच लक्ष्मण जाखड़, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, बिग्गा पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड, रामेश्वर लाल जाखड़ आदि उपस्थित रहे।

डीजे संचालकों ने गोदारा को दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ तहसील में डीजे को सीज करने की कार्रवाईयों से डीजे संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और ये बात कहते हुए डिजे संचालकों ने कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा को पत्र सौंप कर अपनी व्यथा सुनाई। इस दौरान यूनियन के तहसील अध्यक्ष हंसराज डेलू, उपाध्यक्ष श्रीराम गोदारा, भरत सारस्वत, बाबूलाल कड़वासरा, देवाराम हुड्डा, रामनिवास महिया, बीरबल बाना, राजू स्वामी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

लॉयन्स क्लब के सदस्यों ने लगाएं पौधे, लिया गार्डन को हरा भरा करने का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर के सरंक्षक महावीर माली व महेश राजोतिया के मार्गदर्शन में क्लब के सदस्यों ने हाइवे पर स्थित बॉम्बे कॉलोनी के सार्वजनिक गार्डन को हरा भरा करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में कार्य करते हुए क्लब के अध्यक्ष रविप्रकाश शर्मा, पूनमचंद सुथार की अगुवाई में सदस्यों ने शुक्रवार शाम यहां अनेक पौधे लगाए। सुथार ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने इस गार्डन में जनहित में अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाने व इसे व्यवस्थित करने पर चर्चा की। सदस्यों ने इसके सौन्द्रर्यीकरण में सहयोग के लिए आश्वासन दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में गोविंद सुथार, राजू सुथार, राजीव श्रीवास्तव, भवानी सिद्ध, सत्यनारायण स्वामी, हंसराज माली, रमेश सोनी, बनवारी ओझा ने सहयोग दिया।

गांव भोजास की सरकारी स्कूल में बालिकाओ को पौधे व कपड़े के बैग वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव भोजास के सरकारी स्कूल में बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ आत्मनिर्भर बनने की प्ररेणा दी गई। यहां प्रधानाचार्य सुमित्रा गोदारा ने बालिकाओं को सिंगल यूज पॉलिथिन के नुकसान के बारे में जानकारी दी। गोदारा ने कहा कि कपड़ें के थैले ही प्रयोग में लेवें जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी मिल सके। इस दौरान बीकानेर की स्वसंसेवी संस्था मदर्स कर्मा फाउण्डेशन की अध्यक्ष सुमन चौधरी ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की सहयोगी बर सकती है। महिलाएं घरेलू उत्पाद के कार्य कर रोजगार प्राप्त कर सकती है। संस्था की महासचिव नीलम बेनीवाल ने महिलाओं को संस्था द्वारा कच्ची सामग्री उपलब्ध करवाने व तैयार माल को संस्था को ही बेचने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं को कपड़े के थैले व पौधो का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का स्टाफ सक्रिय रहा।

गांव बिग्गाबास रामसरा में लगाए औषधीय पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा बास रामसरा के उपस्वास्थ्य केन्द्र में आज औषधीय पौधे लगाए गए। गांव के पूर्व उपसरपंच मेघराज पुरोहित द्वारा कई प्रकार छायादार व औषधीय पौधे दिए। इस दौरान डॉ. संदीप सैन, नर्सिंग स्टाफ मीरा मीणा, अमित पुरोहित, हरिशंकर पुरोहित, घनश्याम ओझा, रतनलाल शर्मा, सुरजाराम शर्मा, नेमीचंद कड़वासरा उपस्थित रहें।

सामाजिक संगठन में मिली अनेक नियुक्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक संगठन नमो जनसुरक्षा संघ के संस्थापक संजीत सिंह बराड़ ने क्षेत्र के अनेक युवाओं को संगठन में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी सौंपी है। कस्बे के राकेश कुमार जोशी को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, श्रीडूंगरगढ तहसील अध्यक्ष पद पर नवरतन को पद सौंपा है। बता देवें इसी संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर रजत आसोपा को नियुक्ति दी गई थी।




