May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। क्षेत्र में सीधे खेतों से ही होने वाली फसलों की बिक्री को रोकने और किसानों को मंडी में लाकर अपना माल बेचने को प्रोत्साहित करने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा लक्की ई- उपहार कूपन योजना प्रारंभ की गई है। मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया की राज्य कृषि विपणन विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत किसानों को विक्रय मूल्य के 10 हजार और प्रति दस हजार के गुणक पर निःशुल्क कूपन दिए गए थे। इन कुपनो का लक्की ड्रा आज मंडी कार्यालय में एसडीएम डाक्टर दिव्या चौधरी द्वारा निकाला जाएगा। लक्की ड्रा में विजेताओं को क्रमश 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।