May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को पुलिस ने सलाखो के पीछे पहुंचाया ही था की क्षेत्र में एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में अब स्कूली बालिकाओं की सुरक्षा के लिए परिजनों की चिंताएं बढ़ने लगी है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने बताया की क्षेत्र के गांव राजेडू में गत 22 जुलाई को स्कूल से घर लौटते हुए एक बालिका को इसी गांव के युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवक ने गांव के बालाजी मंदिर के पास बालिका का रास्ता रोका और जबरन सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने करीब 2 माह पहले भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पीड़ित बालिका के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बालिका का मेडिकल करवाया गया है और बुधवार को उसके बयान होंगे।