






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। सेठ मालदार है और धमकाने से जेब ढीली कर देगा, ये बात कहने वाला युवक भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है और उसे पकड़ कर सलाखों के पीछे डाला गया है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि इस मामले में युवक राहुल भांभू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस युवक से पूछताछ में सामने आया कि वारदात में उसका साथी राजेडू गांव निवासी 26 वर्षीय युवक गिरधारीलाल जाट रहा। पुलिस ने आज इसे भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरधारी द्वारा ही राहुल को राजेडू सेठ गजानंद माहेश्वरी के बारे में जानकारी दी गई। बता देवें रविवार को सेठ को फोन कर 1 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई और सेरूणा पुलिस ने शिकायत मिलते ही एक्टिव होकर साइबर सेल की मदद से सोमवार को ही राहुल भांमू को गिरफ्तार कर लिया तथा आज दूसरा आरोपी भी धर दबोचा है।




