May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में कृषक उपहार योजना 2020-21 के तहत आज लॉटरी निकाली गई। मंडी में किसानों को 1 जनवरी से 30 जून तक जारी कूपनों पर लॉटरी से पुरस्कार तीन सदस्यीय समिति उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सचिव सुरेन्द्र कुमार बांगड़वा व क्षेत्रीय सँयुक्त निदेशक प्रतिनिधि कमलकिशोर सैनी ने निकाली। जारी कूपनों पर 25 हजार का प्रथम पुरस्कार प्रेमनाथ रिड़ी, 15 हजार का द्वितीय पुरस्कार रामप्रताप लिखमादेसर तथा 10 हजार का तृतीय पुरस्कार आदूराम रिड़ी के नाम लॉटरी पुरस्कार निकला है। वहीं ई पेमेंट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपनों पर प्रथम पुरस्कार दुर्गाराम महिया दुलचासर, द्वितीय पुरस्कार गोविंदराम बाना व तृतीय पुरस्कार केसर देवी रिड़ी के नाम निकला। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, उपाध्यक्ष लालचन्द सिद्ध, हनुमान बाना, मदननाथ, भगवानाराम महिया, गणेशाराम जाखड़ आदि व्यापारीगण भी उपस्थित रहे।