May 21, 2026
आक्रोश रैली निकाल श्रीडूंगरगढ़ में रखने की मांग की, कल करेंगे उपखंड कार्यालय का घेराव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ तहसील में ही शामिल रखे जाने की मांग करते हुए लखासर हल्के के गांवो से ग्रामीणों ने आज गांव लखासर में आक्रोश रैली निकाली। यहां उपस्थित ग्रामीणों ने सोमवार को उपखंड कार्यालय का घेराव करने की घोषणा करते हुए ग्रामीणों से कल सुबह 11 बजे उपखंड कार्यालय पहुंचने की अपील की है। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्र ग्रामीणों ने सूडसर उपतहसील में शामिल किए जाने को जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसका विरोध किया। आज आक्रोश रैली में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, भाजपा देहात अध्यक्ष तारांचद सारस्वत, समंदसर सरपंच प्रतिनिध ईमीलाल गोदारा, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, युवा नेता मांगीलाल गोदारा, नानुराम नैण, महेंद्र सिंह, सोहनराम नैण, सहीराम गोदारा, माननाथ सिद्ध ने संबोधित किया। बता देवें धरना स्थल पर शनिवार देर शाम सांसद अर्जुनराम मेघवाल भी पहुंचे। सभी जनप्रतिनिधियों में एक स्वर में निर्णय का विरोध जताया और सोमवार को उपखंड कार्यालय के घेराव की घोषणा की। इस दौरान सज्जन सिंह, उत्तमनाथ सिद्ध, नारायण गोदारा, राजू सिंह, भीखाराम खिलेरी, कुनणा राम शर्मा, गणेश पोटलिया, जगदीश गोदारा, मामराज गोदारा, रिद्धकरण भाट, मोहन सिंह देवडा आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने नेताओं के साथ कल उपखंड कार्यालय के घेराव की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आक्रोश रैली में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा धरनास्थल पर पहुंचे।