May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2022। जीर्ण शीर्ण सरकारी भवनों का पुर्ननिर्माण करना भी देशहित में अपना योगदान देना है। ये बात कही तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने। मीणा गांव मोमासर में खींवराज संचेती परिवार द्वारा करवाए गए पटवार भवन के लोकार्पण समारोह में बोल रहें थे। उन्होंने भामाशाह परिवार का आभार प्रकट करते हुए उनके सहयोग की सराहना की। तहसीलदार राजवीर ने कहा कि भामाशाह द्वारा किया गया ये सहयोग पूरे हल्का पटवार के ग्रामीणों को राहत प्रदान करने वाला साबित होगा। पटवार घर का निर्माण स्वर्गीय कानिदेवी की स्मृति में किया गया व समारोह की अध्यक्षता खींवराज संचेती ने की। परिवार के महेंद्र, श्रवण, फतेहचंद संचेती सहित मौजिज ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का मालाओं से स्वागत करते हुए साफा पहनाया व शॉल ओढाकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि सरपंच सरिता संचेती ने भामाशाह परिवार व सभी अतिथियों का आभार जताते हुए इसे गांव के विकास में बड़ा योगदान बताया। भवन बनाने के प्ररेक जुगराज संचेती ने समारोह का संचालन किया। नायब तहसीलदार जयनारायण, गोपीराम नाई, पटवारी मोमासर चंद्रशेखर, पटवारी आड़सर जयप्रकाश भी समारोह में शामिल हुए। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि इस दौरान गोपालराम गोदारा, चोखाराम गोदारा, चंनणाराम गोदारा, कपूर पटावरी, नथाराम मेघवाल, लूणाराम भाटी, जैसाराम मेघवाल, लूणाराम बावरी, ओमप्रकाश इन्दोरिया, ओमप्रकाश साखोलिया, मालाराम नाई, अर्जून हरिजन, जगदीश बेरा, सुखराम गोदारा, बालूराम सिंह, मनोज संचेती, मुकेश नाई, मुनिराम सारण, नान सोनी, नोरतमल, धन्नाराम सींवल, रामुराम बांगड़वा सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण शामिल हुए।
स्वागत के साथ विदाई भी हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार पद से ओमप्रकाश मीणा का तबादला श्रीडूंगरगढ़ से चुरू कलेक्ट्रेट में हो गया है तथा हनुमानगढ कलेक्ट्रेट से नए तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने पद ग्रहण किया है। पटवार भवन का उद्घाटन ओमप्रकाश मीणा ने किया और विशिष्ट अतिथि रूप में राजवीर उपस्थित रहें। ऐसे में ग्राम पंचायत ने मीणा का सम्मान करते हुए विदाई दी तथा राजवीर का सम्मान करते हुए उनका स्वागत भी किया। ग्रामीणों ने दोनों को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार राजवीर का साफा व शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने किया पटवार भवन का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मौजिज ग्रामीण लोकार्पण समारोह में उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नायब तहसीलदार जयनारायण का किया सम्मान।