






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के महेश भवन बिग्गाबास में मंगलवार रात्रि श्रीडूंगरगढ़ थाने से स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों, जवानों का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सत्यनारायण करनाणी, पार्षद कमला देवी करनाणी परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एएसआई रामनिवास मीणा, एएसआई ईश्वरसिंह एवं एक हैड कांस्टेबल व दस कॉन्स्टेबलों का सम्मान कर उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने जनता से जुड़कर कार्य करने वाले राजकीय कार्मिकों को सम्मान मिलने की बात कही। मुख्य अथिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने पुलिसकर्मियों की सेवा की समाज को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने इस कार्यक्रम को हर वर्ग के लिए गौरवशाली बताया। कार्यक्रम के आयोजक व पार्षद प्रतिनिधि संजय करनाणी ने सभी अतिथियों का सम्मान शॉल, साफा व श्रीफल देकर किया। माहेश्वरी सभा बीकानेर के उपाध्यक्ष रामचंद्र राठी ने मंच संयोजन किया एवं कार्यक्रम में महेश भवन के मंत्री श्रीभगवान चांडक, सुरेश मूंधड़ा, कैलाश तापड़िया, ओमप्रकाश मूंधड़ा, मनोज पारख, नानूराम, पार्षद प्रतिनिधि श्रीकिशन नाई, यूसुफ चुनगर, दाऊद काजी, हीरालाल जाट, ललित सारस्वत, विक्रम सिंह शेखावत, सत्यनारायण चौधरी, आरीफ बहलिया, नारायण कलाणी, गोपाल छापोला, रजत आसोपा, श्यामसुंदर पारीक, रामकिशन करनाणी, राधेश्याम कलाणी, चेनरूप सिखवाल, गयाप्रसाद लखोटिया, गोपाल तापडिया, ललित झालरिया, जितेन्द्र सिंह शेखावत, छगनलाल पालीवाल, महावीर खाती, दिनेश बिहानी, राकेश चुरा, भंवरसिंह राजपूत, समुंद्रसिंह, मोती मूंधडा, हंसराज माली, लौकेश गौड़, पवन, कैलाश पेड़ीवाल, मनोज लखोटिया, शंकर सोनी, नरेश गांधी, द्वारकाप्रसाद लोहिया, महेश झंवर, अशोक सिखवाल दिनेश सिखवाल सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहें।










