May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाना महंगा पड़ रहा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को हवालात की हवा खिलाई जा रही है। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को गांव माणकरासर निवासी 22 वर्षीय युवक रत्तीराम मेघवाल शराब के नशे में अपनी बाईक को लहराते हुए ले जा रहा था। आरोपी को कस्बे के सरदारशहर रोड से गिरफ्तार किया गया एवं 185 एमवी एक्ट के तहत बाईक को सीज की गई।