May 20, 2026
बीती रात घर से गायब हुई विवाहिता, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी।

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। बीती रात एक विवाहिता अपने घर से गायब हो गई और परेशान पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि आड़सर गांव की 36 वर्षीय महिला विमला पत्नी चैनाराम बीती रात घर से कहीं चली गई। पति ने पुलिस को बताया कि रात 2 बजे वह उठा तो पत्नी घर में नहीं थी। पति ने तलाश का प्रयास किया परंतु नहीं मिली तो वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।