






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शुक्रवार शाम देशभक्ति के तरानों में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से क्षेत्र का माहौल देशभक्ति से सरोबार हो जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऐतिहासिक सांस्कृतिक संध्या कस्बे के तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में 12 अगस्त शाम 6.30 बजे से शुरू होगी। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सांस्कृतिक संध्या की जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। आयोजन की दमदार तैयारियां की जा रही है कस्बे की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की टीमें भी अपनी अपनी तैयारियों को और अधिक जोरों से कर रहे है।
नगरपालिका ने की है भव्य आयोजन की भव्य तैयारियां, सजेगा रंगीन रोशनियों से कस्बे का सबसे बड़ा मंच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 12 अगस्त के ऐतिहासिक देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या की तैयारियों में नगरपालिका द्वारा भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास ने बताया की भवन सहित व्यवस्थाओं में पार्षद रजत आसोपा को प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को आसोपा ने आयोजन में भवन, टेंट, सांउड, स्टूडियो आदि तैयारियों का जायजा लिया। आसोपा ने बताया कि कार्यक्रम का मंच रंगीन रोशनियों से सजेगा एवं पांडाल में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्थाएं की गई है।
गौसेवी जसराज मालू करेंगे पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांस्कृतिक संस्ध्या में कस्बे की चयनित श्रेष्ठ सांस्कृतिक टीमें अपनी प्रस्तुतियां देगी एवं इनका भी श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रतियोगिता रहेगी। गौसेवी जसराज मालू सांस्कृतिक संध्या के प्रथम, द्वितीय व तृतीय सहित सभी प्रतिभागी टीमों को को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौरान मालू द्वारा 1000 तिरंगों का वितरण भी कस्बेवासियों को अपने घरों पर लगाने के लिए नि:शुल्क वितरण करवाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कस्बेवासियों से आग्रह है कि इस आयोजन में पहुंच कर अपना तिरंगा प्राप्त करें एवं घरों पर लहराने का संकल्प लेवें।



