May 20, 2026
9 अगस्त 2022 की न्यूज ब्रीफिंग में पढ़ें कुछ खास खबरें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा दो साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा हुई व मीणा समाज द्वारा शहीद के परिजन का सम्मान कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में श्रीडूंगरगढ़ और मोमासर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज ने रक्तदान, सम्मान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को मीणा संन्यास आश्रम में विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज द्वारा शहीद के परिवारों का सम्मान समारोह व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां कैप्टन चंद्र चौधरी के भाई सीताराम सिहाग, शहीद राकेश चोटियां के भाई ओमप्रकाश चोटियां व शहीद हेतराम गोदारा के भाई राजकुमार गोदारा, शहीद संदीप चौधरी के भाई का सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में 74 रक्तदाता युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम में आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया गया। आयोजन में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, आरएलपी नेता विवेक माचरा ने भी भाग लिया। मीणा समाज के अध्यक्ष हुलास मीणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान व पौधरोपण की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन दीपक व्यास ने किया और व्यास ने देश सेवा की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मीणा समाज ने किया रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन।

साहित्यिक सम्मान की घोषणा।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 10 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ की साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति द्वारा ‘साहित्यश्री सम्मान’ और सामाजिक सरोकारों को समर्पित ‘श्री रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान’ की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। संस्था अध्यक्ष श्याम महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि साहित्यश्री सम्मान साहित्यकार डॉ. रवीन्द्र को तथा समाज सेवा सम्मान जयपुर के सवाई सिंह को दिया जाएगा। मंत्री रवि पुरोहित व संयुक्त मंत्री सत्यनारायण योगी ने बताया कि संस्था के वार्षिकोत्सव (14 सितंबर 2022) के दिन चयनित विद्वानों को ग्यारह हजार रुपए नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल देकर सम्मान सौंपा जाएगा। समारोह के समन्वयक महावीर माली होंगे।

संत को याद कर श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर में किया पौधरोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2022। संत दुलारामजी कुलरिया की सातवीं पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए श्रीडूंगरगढ़ विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भैरू धोरा मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने कुलरिया को समाज का गौरव बताते हुए उनके समाजसेवी जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। पार्षद भरत सुथार ने बताया कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जांगिड़, गौ सेवा संघ के जिला प्रभारी सत्यनारायण स्वामी, फुसराज धनेवा, भाजपा के महेश राजोतिया, प्रहलाद सलूण, बजरंग दल अध्यक्ष नवरत्न राजपरोहित, संतोष लेखराव, फतेचन्द जांगिड़ ओमप्रकाश सुथार, मांगीलाल नाई, गणेश बिहानी, विमल नाई, धीरज नाई आदि उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत मोमासर में भी सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, सीताराम सुथार, विश्वकर्मा समाज के नागरिकों ने पौधारोपण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में संत कुलरिया की स्मृति में किया पौधरोपण।