






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। क्षेत्र में आज प्रताप फाउंडेशन ने वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती मनाई और लोककल्याण का संकल्प लिया। वहीं क्रिकेट संघ बीकानेर के अध्यक्ष विमल भाटी ने जिले के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कर खेलने भेजा है और ईधर कालूबास में आज श्याम बाबा के भजन जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। आप न्यूज ब्रीफिंग में पढें पूरी खबरें।
श्याम बाबा की भजन संध्या का आयोजन आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में पारासर मंदिर प्रांगण में आज शाम 8 बजे से श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन कर्ता लखदातार ग्रुप कालूबास ने बताया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
वीर दुर्गादास राठौड़ को याद कर लिया लोककल्याण का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप फाउंडेशन के बैनर तले दुर्गादास जयंती सिंधी धर्मशाला प्रागंण में मनाई गई। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। उपस्थित सदस्यों ने वीर राठौड़ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक जोरावरसिंह भादला द्वारा संघ का परिचय दिया गया व दुर्गादास जी के जीवन का परिचय दिया। संभाग प्रमुख रेवतसिंह जाखासर व संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भरतसिंह सेरूणा ने प्रताप फाउंडेशन के 22 अगस्त को होने वाले किसान सम्मेलन के कार्यक्रम की जानकारी दी व भाग लेने का आहवान किया। इस दौरान रूपचन्द सोनी, श्याम महर्षि, कोडाराम भादू, सीताराम सुथार, मांगूसिंह पुंडलसर, शिव स्वामी, मगनसिंह पुण्डलसर, जयसिंह पुंडलसर, विक्रमसिंह सतासर, रतन सिंह केऊ, भागीरथ सिंह जंजेऊ, सोहन ओझा, सोहन सिंह पुंडलसर उपस्थित रहें। सभा में किसान सम्मेलन के पोस्टर विमोचन भी किया गया। इस दौरान पुण्दलसर, झंझेऊ, लखासर, सेरूणा, नारसीसर, जाखासर, सतासर, राजपुरा, बरजांगसर आदि गांवों के अनेक स्वयंसेवक शामिल हुए।


तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विमल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। ये चयनित खिलाड़ी सचिन बिश्नोई, अहमद रजा, नितिन है और ये तीनों 15 से 18 अगस्त को चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। भाटी सहित जिला सचिव रोशन अली छिम्पा, संरक्षक जाकिर अली ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया।




