August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2022। पैतृक भूमि को लेकर आपस में झगड़ रहे गांव जालबसर के एक ही परिवार के लोगों को फिर गिरफ्तार किया गया है। एएसआई रामनिवास मीणा ने बताया कि गांव जालबसर के चंदूराम ने परिवाद दी थी कि भागूराम एवं अन्य ने उनके बोए हुए खेत पर कब्जा कर लिया है। इस पर जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंची एवं तो अन्य आरोपी तो मौके से चले गए लेकिन भागूराम पुलिस के सामने ही मरने मारने पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। विदित रहे कि इसी परिवार के विवाद में तीन दिन पहले भागूराम वगैरह की परिवाद पर पुलिस ने चंदूराम एवं उसके भाई मघाराम को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिन्हें बाद में शांति बनाए रखने के लिए पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया था।