






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ में हर घर तिरंगा लहराया और हजारों लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। क्षेत्रवासियों ने हजारों की संख्या में फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को भेंजे और सभी श्रेष्ठ फोटो का प्रकाशन टाइम्स में किए जा रहें है। मनमोहक बच्चों ने तिरंगे के रंगो में सज धज कर फोटो भेजें वहीं बुजुर्ग, युवक, युवतियां, महिलाएं, अनेक परिवार इस अभियान से जुड़े। बता देवें प्रतियोगिता में 11 प्रथम, 21 द्वितीय, 50 तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा 19 अगस्त को शाम 6 बजे बाद की जाएगी।

























































