May 20, 2026
1122

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलवाने की दो अलग अलग कार्रवाईयों में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि आज दोपहर पौने तीन बजे मोमासर बास में करणी माता मंदिर से कुछ दूर गली में कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक बलबीर सिंह की टीम ने 710 रूपए व पर्चियां जब्त करते हुए 23 वर्षीय राकेश सिद्ध निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक अन्य आरोपी भाग छुटा वहीं सवा तीन बजे मुखबीर की सूचना पर हैड कांस्टेबल आवड़दान की टीम इसी स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम ने यहां पर्ची सट्टा खिलवाते 20 वर्षीय धनपतसिंह निवासी मोमासर बास को गिरफ्तार कर लिया व युवक से 630 रूपए नगदी, पर्चियां बरामद की। यहां मौके से पुलिस को देखकर एक जना फरार हो गया। वहीं शिवराण ने कहा कि अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाईयां लगातार जारी रहेगी।