






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। नया सप्ताह विक्रम संवत् 2079, भाद्रपद कृष्णा-10/11, रविवार, दिनांक – 21/08/2022 से आरंभ होकर भाद्रपद कृष्णा- 30उपरांत शुक्ला-1 ,शनिवार , दिनांक – 27/08/2022 तक रहेगा । आइए जानते हैं मेष आदी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ?
पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष-
जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में , ग्रह -गोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।
1.मेष
चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक नुकसान के साथ सप्ताह की शुरुआत होने का कुयोग प्रतीत हो रहा हैं कृपया रविवार के दिन रकम लेन-देन करते समय या व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें। इस दौरान व्यापार में हानि संभव है। हालांकि रविवार सायंकाल से मंगलवार तक आर्थिक लाभ की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है। किंतु बुधवार से शुक्रवार शाम तक के मध्य काल में आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है।
निवारण-१. रविवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम से अपने नये सप्ताह की शुरुआत करें।
निवारण-२.बुधवार से शनिवार तक नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृषभ
ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की मध्यम शुरुआत के साथ ही रविवार सायं से मंगलवार तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से नुकसानदायक साबित हो सकता है इस दौरान आप व्यापार करते समय या रकम लेन-देन करते समय विशेष सावधान रहें। हालांकि बुधवार से शुक्रवार शाम तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु शुक्रवार रात्रि काल से शनिवार तक का समय प्रतिकूल प्रभाव का ही संकेत दे रहा है इस दौरान आपको पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष ध्यान रखें।
निवारण-१. मंगलवार को तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल पिएं।
निवारण-२.शनिवार को तांबे के पात्र में जल एवं काले तिल डालकर शिवलिंग पर ” ओउम् नमः शिवाय” मंत्र से चढ़ाएं।
3. मिथुन
का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के आरंभ में कोई अप्रिय समाचार मिलने के आसार प्रतीत हो रहे हैं । सोमवार एवं मंगलवार के दिन मध्यम रहने के आसार के साथ ही बुधवार से शुक्रवार शाम तक आर्थिक नुकसान होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः इस दौरान रकम लेनदेन करते समय या व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें। शुक्रवार रात्रि तक से शनिवार तक धन-लाभ का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है।
निवारण- नित्य हनुमानचालीसा का पाठ करें एवं काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खाने के लिए दें।
4.कर्क
ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातको के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान सप्ताह आरंभ में आर्थिक लाभ का शुभ संयोग तो प्रतीत हो रहा है किंतु रविवार सायंकाल से मंगलवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि बुधवार से शुक्रवार सायं तक का समय मध्यम रहने के आसार के साथ ही शुक्रवार मध्यरात्रि से शनिवार तक का समय पुनः कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान, किसी से वाद-विवाद की भी संभावनाएं प्रतीत हो रही है। अतः इस दौरान विशेष सावधान रहें।
निवारण-१.सोमवार एवं मंगलवार को अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके ही दिन की शुरुआत करें।
निवारण-२ बुधवार को लाल धागे में ५ दुर्वा को लपेटकर गणपति बप्पा को चढ़ाएं।
5. सिंह
मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए सुखद सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सप्ताह आरंभ में धन-लाभ का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है। किंतु बुधवार से शुक्रवार शाम तक का समय इसके विपरित प्रतिकूल प्रभाव का ही संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश प्राप्त हो सकता है। हालांकि शुक्रवार रात्रिकाल से शनिवार तक का मध्यकाल सामान्य रहने के ही आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- मंगलवार को लाल गाय को गुड़ खिलाएं , बुधवार से शुक्रवार तक अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें ,और गुरुवार को पीला रुमाल अपने पास रखें।
6.कन्या
टो-प-(प्र )-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४, हस्त- १-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में राजकीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है । हालांकि रविवार सायं काल से शुक्रवार शाम तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने का शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है। किंतु शुक्रवार सायं काल से शनिवार तक का समय कष्टप्रद रहने के ही आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कृपया इस दौरान आपनी संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
निवारण- शनिवार को संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
7.तुला
रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में रविवार से मंगलवार तक शारीरिक कष्ट, राजकीय बाधाएं, कलह, आर्थिक नुकसान जैसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है कृपया इस दौरान अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। हालांकि बुधवार से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- रविवार से मंगलवार तक नित्य गौसेवा एवं “ओउम् नमः शिवाय” मंत्र का जप करके ही दिन की शुरुआत करें।
8. वृश्चिक
तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू (विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रविवार आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह की शुरुआत का शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है इस दौरान आपके मनोवांछित कार्य सिद्ध होने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु रविवार सायंकाल से शुक्रवार शाम तक का समय कुछ विपरीत परिणाम का ही संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट, राजकीय बाधा, आर्थिक नुकसान जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है अतः इस दौरान विशेष सावधान एवं सतर्क रहें। हालांकि शुक्रवार रात्रिकाल से शनिवार तक का समय सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण-१.सोमवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। निवारण -२.बुधवार को लाल धागे में ५ दूर्वा को लपेटकर गणपति बप्पा को चढ़ाएं।
9.धनु
ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों के लिए रविवार से मंगलवार तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने का शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है किंतु बुधवार से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट, क्लेश, राजकीय बाधा जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है इस दौरान कृपया शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण-१.इस सप्ताह अधिक से अधिक गौसेवा करें।
निवारण-२.शनिवार को थोड़े से गंगाजल व अष्टगंध में जल मिलाकर स्नान करें।
10. मकर
भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातक यदि इस सप्ताह कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे रविवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि रविवार सायंकाल से शुक्रवार शाम तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु शुक्रवार सायं काल से शनिवार तक का समय शारीरिक दृष्टिकोण से कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें एवं वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें।
निवारण- इस सप्ताह हनुमानजी की विशेष आराधना करें।
11. कुंभ
गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातक सप्ताह आरंभ में आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें अन्यथा आपको पेट संबंधित विकार उत्पन्न हो सकता है। इसके साथ ही यदि इस सप्ताह आप कोई विशेष या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे मंगलवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है कृपया इस दौरान विशेष सावधान रहें अन्यथा आपके शत्रु आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह समय आपके लिए विशेष कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं अतः सावधान रहें। हालांकि बुधवार से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- रविवार को भगवान गणेश जी को पुष्प एवं दुर्वा अर्पण करके ही सप्ताह की शुरुआत करें एवं शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें।
12. मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपकी राशि में रविवार को आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह की शुभ शुरुआत का संयोग तो प्रतीत हो रहा है किंतु रविवार सायंकाल से शुक्रवार शाम तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे कुछ समय के लिए टालने का प्रयास करें। हालांकि शुक्रवार मध्यरात्रि से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- सोमवार से शुक्रवार तक नित्य गाय को हरी घास खिलाएं एवं बुजुर्गों की सेवा अवश्य करें।
राजगुरु पंडित रामदेव उपाधयाय=9829660721



