






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग युवतियों के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब गांव सुरजनसर में 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि सुरजनसर निवासी भादरमल की बेटी गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। शनिवार 20 अगस्त को वह सुबह स्कूल गई थी और आधी छुट्टी में वापस घर आई थी। घर पर खाना खाकर वापस स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन पहुंची नहीं। बाद में पता चला कि उसके घर का पड़ौसी युवक महेंद्र मेघवाल उसे बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल आवड़दान को सुपुर्द की है।



