May 20, 2026
banner4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ के दो दर्जन से अधिक गांवो में श्री प्रताप फाउंडेशन के स्वयंसेवक पहुंचे और सोमवार को बीकानेर में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेने का न्यौता दिया। स्वयंसेवकों ने गांवो में डोर टू डोर संपर्क कर सभी जाति व वर्ग के लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ये गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इस दौरान रतनसिंह केऊ, भागीरथ सिंह सेरूणा, विक्रमसिंह सत्तासर, जयसिंह पुन्दलसर, भागीरथसिंह झंझेऊ, समुन्द्रसिंह धीरदेसर, श्रवण सिंह कीतासर, रणवीरसिंह सेरूणा, ओमपाल सिंह ने दो दल बनाकर प्रचार किया। ये दल क्षेत्र के गांव जैसलसर, सातलेरा, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर बडा़ बास, इंदपालसर राईकान, हथाणा, धर्मास, रीड़ी, बाना, नोसरिया, मिंगसरिया, बाडेला, धनेरू, बरजांगसर, केऊ, जाखासर-नया, जाखासर-पुराना, रानासर, कुनपालसर, सोनियासर मीठिया, सोनियासर ऊंचाईडा़, सोनियासर शिवदानसिंह, बापेऊ, कल्याणसर नया, ऊपनी में पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वयंसेवकों ने दिया गांव गांव जाकर किसान सम्मेलन में भाग लेने का न्यौता।