May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों की बिसात बिछ गई है और अब प्रत्याशी आमने सामने मैदान में उतर गए है। सोमवार को सुबह ही महाविद्यालय के आगे सभी संगठनों के समर्थक पहुंचे। संगठनों के पूरे पैनल ने पहुंच कर पर्चे भरे और पर्चों की जांच के बाद पर्चे वैध पाएं गए। इन संगठनों के पूर्व छात्र नेता भी सक्रिय हो गए है। एबीवीपी के पैनल ने पर्चें भरे तो भाजपा के कई पार्षद भी उपस्थित रहें। एनएसयूआई के प्रत्याशी व समर्थकों ने रैली निकाल कर मुख्य बाजार से महाविद्यालय पहुंचे व नारेबाजी करते हुए पूरे पैनल ने नामाकंन दाखिल करवाया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोहनी जाखड़, उपाध्यक्ष प्रत्याशी जितेन्द्र मेघवाल, महासचिव आशीष शर्मा व संयुक्त महासचिव पूजा पंवार नामांकन भर चुनाव मैदान में उतर गई है। वहीं एसएफआई समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए छात्र संघर्ष का नारा बुलंद किया और एसएफआई समर्थित अध्यक्ष संजय ज्याणी, उपाध्यक्ष विशाल, महासचिव भानी मेघवाल तथा संयुक्त सचिव निकिता ने नामाकंन भरे। एबीवीपी के पैनल ने दमखम दिखाते हुए पर्चें भरे तो यहां भाजपा के कई पार्षद भी उपस्थित रहें। एबीवीपी की प्रत्याशी जतना शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए तथा उपाध्यक्ष रणजीत बावरी, महासचिव पद पर मूमल शेखावत, सचिव पद के लिए विष्णु नाई ने नामाकंन दाखिल करवाएं।

छात्र संघ चुनाव की हर खबर से अपडेट रहने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनएसयूआई के प्रत्याशियों नामांकन भरने पहुंचे रैली के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समर्थकों ने निकाली मुख्य बाजार से रैली, लगाएं नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीवीपी के प्रत्याशी जुटें प्रचार में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारेबाजी करते हुए भरें नामांकन।