






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। अलसुबह 3.30 बजे के बाद हल्की बरसात हुई जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है परंतु शहर की गलियां कीचड़-कीचड़ हो गई। आज सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है और नागरिकों को सोमवार की उमस से राहत मिल गई है। इस हल्की बरसात में नागरिकों को परेशानी बाजार में हुए कीचड़ से हो रही है। मुख्य मार्ग स्टेट बैंक की गली में बुरी तरह से कीचड़ पसरा है और यहां से आवागमन मुश्किल हो गया। पैदल राहगीरों के गली बन्द हो गयी है और नागरिक परेशान हो रहें है। आस पास व्यापारियों का कहना है यहां लगातार गंदगी से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक मुख्य बैंक, मुख्य पोस्ट ऑफिस शाखा यहां होने के साथ ही ये राजकीय अस्पताल व स्कूल की ओर जाने का मुख्य मार्ग भी है। व्यापारियों ने कहा कि पालिका को बार बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं किया जाता है।
विभाग ने जारी किया अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश भर में कई स्थानों पर जमकर हुई बरसात ने जन जीवन के हालात बिगाड़ दिए है। जल संसाधन विभाग के अनुसार राज्य में मानसून का ट्रेंड ही बदल गया है और बीते 10 वर्षों में एक बार भी सुखा नहीं पड़ा है। विभाग ने आज डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, पाली, जालोर, बाड़मेर में अति भारी बरसात की संभावना जताई है। बता देवें सोमवार को हमारे पडौसी कस्बे बीदासर में जमकर बादल बरसे है। आगामी तीन दिन तक बरसात की प्रबल संभावनाएं विभाग ने जताई है तथा उसके बाद आसमान साफ हो सकेगा।





