May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। नगरपालिका के इस बोर्ड के गठन के समय साथ नजर आने वाली माकपा आज पालिका की खिलाफ लामबंद हो रही है। माकपा के नेता ने शिकायतों की फाइल बनाकर शासन व प्रशासन के अनेक पदाधिकारियों को सौंपी है। माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पालिका में हो रहें भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बाहेती ने आरोप लगाए कि सरदारशहर रोड ओमप्रकाश वकील के घर से रावण मैदान से नटियों की गली तक पाइप लाइन डालने का टेंडर 20 लाख रूपए का हुआ जिससे एक बूंद पानी की निकासी नहीं हुई है। स्टार क्लेक्शन शॉप से कालू रोड तक 129.20 लाख, हनुमान क्लब से ओपी ज्वैलर्स तक 130.71 लाख का टेन्डर सीवर पाइप लगाकर गंदा पानी निकासी का था जो की टेंडर के मुताबिक कतई नहीं हुआ है। इस कार्य में पाइप लाइन डलवाने व गुणवत्ता जांच करवाने की मांग की। बाहेती ने पक्के जोहडे से कालूरोड बीड़ तक तथा श्मशान के पास से पुराने पंप हाउस से कालू रोड बीड़ तक यह दोनों कार्य जी शेडयुल के अनुरूप नहीं हो रहें है। बाहेती ने मांग की है कि निविदा क्रमांक 2013 ग्रेवल व पाइप निर्माण कार्य रूकवाया जाए व टेंडर कॉपियां खुलवाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कर्य के ऑन लाइन टेंडर अभी तक नहीं खुले है और ना ही किसी ठेकेदार को वर्क आर्डर दिया गया है जबकि अधिकारी व अध्यक्ष निजी ठेकेदारों द्वारा कार्य करवाया जा रहा है। बाहेती ने अनेक निविदाओं के टेंडर कॉपियां खुलवाने की मांग की है। पालिका द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 25 अगस्त 2022 तक की संपूर्ण आय व्यय का विवरण उपलब्ध करवाया जाएं। सफाई कार्य निविदा संख्या 1506 का संशोधन नियम वापस लेने व टेंडर कैन्सिल करवाने की मांग की।
इन्हें दी शिकायतें, ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। माकपा के नेता रामेश्वरलाल बाहेती व कार्यकर्ताओं ने विधायक, जिलाकलेक्टर, उपखंड अधिकारी, नगर निगम बीकानेर के डीडीआर, श्रम विभाग बिकानेर, एसीबी बीकानेर को पत्र दिए है। इस दौरान शंकर जाखड़, पार्षद हडमान मेघवाल, कुलदीप मिस्त्री, जावेद बेहलीम, हरी सिखवाल, आंनद मारू, भंवरलाल प्रजापत, ताहिर काजी, डूगरराम महिया, जावेद, सोहनराम महिमा, अलीशेर काजी, लाधूराम ढोली, राजू कुम्हार, मांगीलाल मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा नेता ने नगरपालिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।