






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। आयो लाल झूलेलाल, जेको चांवन दो झूलेलाल, उसका होवे बेड़ा पार के कीर्तन से गूजंता सिंधी मंदिर और इस धुन पर झूमते सिंधी समाज के नागरिक। ये दृश्य सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी मंदिर में बुधवार रात नजर आया और मौका था सिंधी समाज के ईष्ट देव संत झूलेलाल की चालीसा पूर्ण होने का। मंदिर में झूलेलाल चालीसा के अंतर्गत चालीस दिनों से भजन कीर्तन व भोग का आयोजन समाज द्वारा लगातार जारी रहा जिसकी पूर्णाहुति आज सुबह हवन पूजन के साथ हुई। बुधवार को पूर्णाहुति का उतसव मनाया गया और भजन कीर्तन के साथ झूमते हुए समाज के नागिरकों ने केक काटा व प्रसाद के भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के बड़े, बच्चे, युवा, महिलाएं, युवतियां सभी ने भाग लिया और साईं के जन्मदिन की बधाईयां बांटी।
निकाली कलश यात्रा, सजाई झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को सुबह समाज की महिलाओं द्वारा एक समान परिधान धारण कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिंधी पार्क से निकल कर मुख्य गलियों से होकर सिंधी मंदिर में यात्रा पूर्ण हुई। कलश यात्रा में झूलेलाल साईं की झांकी सजाई गई व समाज के बुजुर्गों ने युवा पीढ़ी को उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए समाज में एकता कायम रखने की प्ररेणा दी।
चालीस दिन के दौरान हुए अनेक आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज द्वारा चालीस दिन के इस आयोजन के दौरान अनेक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इस दौरान समाज के बच्चों के जन्मोत्सव मंदिर में पूजन व भोग के साथ धूमधाम से मनाए गए। रोजाना भजन, नृत्य के साथ जन्माष्टमी भी उल्लास के साथ मनाई गई। मंगलवार शाम मंदिर के सामने पार्क में भव्य जागरण का आयोजन भी किया गया।
उत्सव देखने बेटियां आई ससुराल से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में चालीसा उत्सव में भाग लेने समाज की विवाहित बेटियां भी पूर्णाहुति उत्सव देखने अपने पीहर आई। सोना, बबली, लवीना, खुशबू, मीना, हेमा सहित अनेक बहन बेटियों ने उत्सव में भाग लिया। अनेक घरों में बहन बेटियों की रौनक के साथ उत्सव का उल्लास छाया रहा।
समाज के आम से खास सभी हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चालीसा पाठ की पूर्णाहुति के उत्सव में तीन दिवसीय आयोजनों में सिंधी समाज सभी नागरिक आम से खास तक शामिल हुए। इस दौरान समाज के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी, मंत्री अशोक कुमार वासवानी, उपाध्यक्ष गोपाल मोरवानी, संगठन मंत्री जसवंत मोरवानी, व्यवस्थापक अशोक गुरनानी, टीकम धमेजा, मुरलीधर संगवानी, गोपाल जेसरानी, प्रेम सिंधी, अर्जुन मोरवानी, धर्मेंद्र संगवानी, कमल गुरनानी, मीनाक्षी मोरवानी, माला संगवानी, सुनीता गुरनानी, मुस्कान जेसरानी, सावी संगवानी, सविता संगवानी, हेमा मोरवानी सहित सभी समाज बधुंओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सेवाएं व सहयोग दिया।












