






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय के प्रथम छात्रसंघ चुनाव में क्षेत्र के तीनों राजनैतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है और सबकी धड़कनें थम सी गई है। प्रशासन भी चाक चौबंद है और महाविद्यालय के बाहर भीड़ को एक एक गली दूर रखने के लिए बेरिकेडिंग की गई है। एसएफआई, एनएसयूआई ओर एबीवीपी तीनो ही दलों के प्रत्याशी ओर काउंटिंग एजेंट कालेज में पहुंच चुके हैं। काउंटिंग शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रुझान ओर परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।





