






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2022। आज अमावस्या के दिन अनेक श्रद्धालुओं ने आज गौसेवा में योगदान दिया। श्रीडूंगरगढ़ शहर में लगातार अनेक संगठन लंपी पीड़ित गौवंश की सेवा में जुटा है।
लिखमादेसर में युवाओं ने गौवंश का ईलाज करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज अमावस्या पर लिखमादेसर में युवाओं ने बेसहारा गौवंश को औषधियुक्त खल व चुरी खिलाई। युवाओं ने ट्रेक्टर ट्राली में घोल लेकर सभी स्थानों पर पहुंच कर गौवंश को ये मिश्रण खिलाया व बीमारी गौवंश का ईलाज करवाया। युवाओं ने बताया कि लिखमादेसर के प्रवासी बैंगलूरू निवासी राजू सोलंकी ने ग्यारह हजार सौ रूपए का सहयोग दिया। गौवंश के लिए आयुर्वेदिक औषधि का सहयोग गांव के ही जगदीश पारीक ने दिया। युवाओं ने बताया कि सेवाओं में गांव के सोनाराम, प्रकाशचंद, श्रीराम, सुरेश, राजू भी सहयोगी के रूप में भाग ले रहें है।

गांव उदरासर में युवाओं ने की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमावस्या के दिन युवाओं ने गांव में सुबह प्रभात फेरी निकाली। फेरी में गौवंश के लिए खल, चुरी, चारा, आटा, सहित खाद्य सामान ग्रामीणों ने दिया। युवाओं ने बताया कि आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की प्ररेणा से गांव में युवाओं मुख्य चौक पर रोटी बनाकर लंपी पीड़ित बेसहारा गौवंश को खिलाई। इस दौरान उपसरपंच सुरेंद्र कुमार पुनिया, महेंद्र जाखड़, मुखराम गोदारा, उदाराम, गोपीराम, किशनलाल, बजरंग शर्मा, साँवताराम जाखड़, केशरीचन्द, रामनिवास गोदारा, राकेश सोनी, मांगीलाल गोदारा, तेजाराम गोदारा, शंकरलाल शर्मा, पूर्णाराम गोदारा, रामनिवास जाखड़, कुम्भाराम, दुलदास स्वामी व शिवलाल गोदारा आदि ने उत्साह पूर्वक सेवाकार्य में भाग लिया।

गांव दुसारणा पण्डरिकजी में युवाओं ने बनाया दलिया, खिलाया बेसहारा गौवंश को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंपी के कहर के बीच गौवंश के लिए सेवा के कार्य लगातार युवाओं द्वारा विभिन्न गांवो में प्रारंभ किए जा रहें है। आज गांव दुसारणा पण्डरिकजी में युवाओं ने ग्रामीणों के सहयोग से घी, गुड़, हल्दी सहित दलिया बनाया और गौवंश को खिलाया। इस दौरान नोजाराम गोदारा, गणेश गोदारा, जेठाराम, गोपीराम तर्ड, राजेन्द्र नायक, हनुमान गोदारा सहित अनेक युवाओं ने अपनी सेवाएं दी।





