






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2022। आने वाला ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा जाने अपना साप्ताहिक राशिफल अपने क्षेत्र के ही पंडित रामदेव उपाध्याय के साथ।
नूतन सप्ताह विक्रम संवत् 2079, भाद्रपद शुक्ला 1/2, वार – रविवार, दिनांक – 28/08/2022 से आरंभ होकर भाद्रपद शुक्ला- 7/8 शनिवार , दिनांक -03/09 /2022 तक रहेगा।
पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष-
जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में , ग्रह -गोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।
1.मेष
चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातक यदि इस सप्ताह कोई विशेष या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे रविवार तक के लिए टालने का प्रयास करें। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी संभावित है अतः रकम लेन -देन या व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें। हालांकि सोमवार से शुक्रवार सायंकाल तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु शुक्रवार सायंकाल से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने के साथ ही कलह भी संभव है अतः इस दौरान वाद-विवाद से भी यथासंभव बचने का प्रयास करें।
निवारण-१.रविवार को भगवान गणेश जी को पुष्प अर्पित करके ही सप्ताह की शुरुआत करें।
२.शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृषभ
ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का रविवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय प्रतिकूल ही रहने का आसार प्रतीत हो रहा है इस दौरान उदर-विकार, वाद-विवाद, आर्थिक नुकसान जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान यदि आप कोई विशेष या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे बुधवार मध्याह्न तक के लिए टालने का प्रयास करें। हालांकि बुधवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण-१. बुधवार को लाल धागे में ५दुर्वा को लपेटकर भगवान गणेश को अर्पण करें ।
निवारण-२.शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खाने के लिए दें।
3. मिथुन
का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह आरंभ का शुभ संयोग तो प्रतीत हो रहा है किंतु सोमवार से शुक्रवार शाम तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने के आसार प्रतीत हो रहे हैं। इस दौरान यदि आप कोई विशेष या नया कार्य आरंभ करने जा रहे हैं तो कृपया उसे शुक्रवार सायं काल तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। हालांकि शुक्रवार सायं काल से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- सोमवार से शुक्रवार विशेषतः गौसेवा करें।
4.कर्क
ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातको के लिए सप्ताह आरंभ में आर्थिक नुकसान होने की संभावनाएं प्रतीत हो रही है इस दौरान रकम लेन-देन करते समय या व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें हालांकि सोमवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय आर्थिक लाभ का भी शुभ संयोग का संकेत प्रदान कर रहा है किंतु बुधवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय कुछ अमंगल का भी संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे शनिवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। कृपया इस दौरान अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
निवारण- सोमवार को ओउम् नमः शिवाय मंत्र से भगवान शिव को गाय का कच्चा दुध अर्पण करें।
5. सिंह
मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान सप्ताह की मध्यम शुरुआत के आसार के साथ ही सोमवार से बुधवार मध्याह्न तक के मध्य काल में आर्थिक नुकसान की संभावनाएं प्रतीत हो रही है इस दौरान व्यापार करते समय या रकम लेन-देन करते समय विशेष सावधान रहें। इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि बुधवार मध्याह्न काल से शुक्रवार शाम तक के समय में धन-लाभ के शुभ संयोग का भी संकेत प्रतीत हो रहा है। किंतु शुक्रवार सायं काल से शनिवार तक का समय पुनः कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें।
निवारण-१.मंगलवार को तांबे के बर्तन में रखा हुआ जलपान करें।
निवारण -२.शुक्रवार एवं शनिवार को अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।
6.कन्या
टो-प-(प्र )-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४, हस्त- १-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने की संभावनाएं प्रतीत हो रही है। रविवार को भगवान गणेश जी की विशेष आराधना करके ही सप्ताह की शुरुआत करें जिससे सम्पूर्ण सप्ताह में शुभ परिणाम प्राप्ति का द्वार प्रशस्त हो सकें। सोमवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय सामान्य रहने के आसार के साथ ही बुधवार मध्याह्न काल से शुक्रवार सायं काल तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपकी राशि में आर्थिक नुकसान एवं संतान के स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न होने जैसी परिस्थितियों के आसार प्रतीत हो रहे हैं अतः इस दौरान सतर्क रहें। हालांकि शुक्रवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण-१. मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।
निवारण-२.शनिवार को पीपल के पेड़ में जल अर्पण करें, दीपक प्रज्वलित करें एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।
7.तुला
रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह आरंभ का शुभ संयोग तो प्रतीत हो रहा है किंतु सोमवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने का संकेत दे रहा है इस दौरान कृपया अपने शत्रुओं से विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकते हैं इस दौरान वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। बुधवार मध्याह्न काल से शुक्रवार शाम तक का समय सामान्य रहने के आसार के साथ ही शुक्रवार सायं काल से शनिवार तक का समय किसी आर्थिक नुकसान होने का संकेत प्रदान कर रहा है अतः इस दौरान रकम लेनदेन करते समय या व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें।
निवारण-मंगलवार को हनुमानजी को धूपबत्ती दिखाकर संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
8. वृश्चिक
तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लिए रविवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने का शुभ संकेत प्रदान कर रहा है। इस दौरान आपके मनोवांछित कार्य सिद्ध होने का भी शुभ संयोग प्रतीत हो रहा है किंतु बुधवार मध्याह्न काल से शुक्रवार शाम तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव, अप्रिय संदेश प्राप्त होने जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है अतः सावधान रहें। हालांकि शुक्रवार सायं काल से शनिवार रात का समय मध्यम रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण-१.मंगलवार को लाल रंग की गाय को गेहूं से बनी हुई मिठाई खिलाएं। निवारण २.बुधवार से शुक्रवार नित्य अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें
9.धनु
ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में राजकीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है इस दौरान आपको आपके शत्रु किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं अतः शत्रुओं से विशेष सावधान रहें हालांकि सोमवार से शुक्रवार शाम तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु शुक्रवार सायं काल से शनिवार तक का समय पुनः कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको कोई अप्रिय संदेश प्राप्त होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण १.शुक्रवार एवं शनिवार को अपने घर के बुजुर्गो की सेवा करें एवं अपने घर की विशेष साफ-सफाई रखें।
निवारण २.शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खाने के लिए दें।
10. मकर
भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातको के लिए सप्ताह का रविवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने के साथ ही राजकीय बाधा जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है इस दौरान कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य करें। इस दौरान वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें। हालांकि बुधवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- मंगलवार एवं शनिवार को विशेषत: गौसेवा अवश्य करें
11. कुंभ
गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलकारक प्रतीत हो रहा है। इस दौरान सप्ताह का रविवार का दिन सुखद एवं धनप्राप्ति का शुभ संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं प्रतीत हो रही है। किंतु सोमवार से शुक्रवार तक का समय इसके ठीक विपरीत परिस्थितियों के आगमन का संकेत दे रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट , राजकीय बाधा, कोई अप्रिय संदेश प्राप्ति जैसी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अतः इस दौरान विशेष सावधान रहें। हालांकि शुक्रवार सायं काल से शनिवार तक का समय सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण-१.सोमवार एवं शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें।
निवारण-२. शनिवार को थोड़े से गंगाजल में अष्टगंध एवं जल मिलाकर उस जल से स्नान करें।।
12. मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह का रविवार से बुधवार मध्याह्न तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने का शुभ संयोग तो प्रतीत हो रहा हैं किंतु बुधवार मध्याह्न काल से शनिवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने का संकेत प्रदान कर रहा है इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है अतः इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। एवं शत्रुओं द्वारा विशेष सावधान रहें अन्यथा वे आपको किसी भी प्रकार से परेशानी में डाल सकते हैं।
निवारण- बुधवार मध्याह्न काल से शनिवार तक अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें एवं गाय को हरी घास खिलाएं।
राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय (शास्त्री-आचार्य, ज्योतिष विद्)
9829660721



