






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2022। अघोषित बिजली कटौती से परेशान गांव लिखमादेसर के ग्रामीण आज बिजली विभाग का विरोध जताने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने बताया कि गांव में लगातार बिजली कटौती हो रही है जबकि मोमासर जीएसएस पर फोन करने पर कर्मचारी पीछे से कटौती की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते है। सिद्ध ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा व युवतियां सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है और कटौती के कारण उनकी पढाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है और गर्मी में ग्रामीण परेशान हो रहें है। सिद्ध ने ग्रामीणों सहित पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा को शिकायत की व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा को साथ लेकर विभाग के कार्यालय पहुंचे। जेईएन कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने पूरी बिजली आपूर्ति देने की मांग की। यहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीण एक्सईएन कार्यालय पहुंचे व अपना विरोध जताया। गोदारा ने जानकारी दी कि विभागीय अधिकारी ने पीछे से ही एलटी चलने की जानकारी देते हुए शुक्रवार तक सुधार का आश्वासन दिया।





