May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2022। पूनरासर में आज भारी भीड़ है और सैंकड़ो श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें है। सेरूणा से पूनरासर के बीच मोटरसाइकिल सवार तीन जातरू सामने से आ रही बस से टकरा गए और दो युवकों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर के हड़मान रामावत, रमेश सुथार व भुवनेश मोटरसाइकिल से पूनरासर रवाना हुए। सेरूणा से पूनरासर के बीच मोटरसाइकिल एक सामने से आ रही बस से टकरा गई। 21 वर्षीय युवक हड़मान रामावत की मौके पर ही मौत हो गयी और सेरूणा पीएचसी लाते ही रमेश सुथार की भी मौत हो गयी। दुर्घटना में भुवनेश भी चोटिल हुआ है। घटनास्थल पर सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार अपनी टीम के साथ पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में एक घायल को किया बीकानेर रेफर।