May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2022। आज के समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह लोग ऐसी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं, जो पहले बड़े-बुजुर्गों को हुआ करती थी। इन्हीं बीमारी में से एक डायबिटीज  है। भारत में ज्यादातर लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी होता है क्योंकि ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने से आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स मधुमेह के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं।

अगर आप चाहें तो दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा आपके घर में मौजूद लौंग का है जो आपके डायबिटीज की बीमारी को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं लौंग किस तरह से डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है।

जानिए डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे काम करेगा लौंग

औषधीय गुणों से भरपूर लौंग सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी, सिरदर्द सहित कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही लौंग में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो खून में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हालांकि  इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। उसके बाद ही इसका सेवन करें।

डायबिटीज के मरीज यूं करें लौंग का सेवन

  1. शुगर मरीज सबसे पहले एक गिलास पानी में 8 से 10 लौंग डालकर उबाल लें।
  2. इसके बाद इस पानी से लौंग को बाहर निकाल दें।
  3. अब पानी का सेवन करें।
  4. डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन कम से कम तीन महीने तक करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित हो सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।