August 30, 2026
vikash

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितबंर 2022। भरी दुपहरी और गर्मी के माहौल में पूरे जोश व उत्साह से मैदान पर दौड़ लगाते युवा स्वयं को एनसीसी में भर्ती के लिए जीजान से प्रयास करने में जुटें थे। सातवीं राज बटालियन द्वारा आज एनसीसी कैडेट्स भर्ती का ये आयोजन भारती निकेतन स्कूल में किया गया। इस दौरान लगभग 80 युवक व युवतियों ने भाग लिया व मैदान पर दौड़ कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल संचालक ओमप्रकाश स्वामी सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। एनसीसी के सीटीओ नितिन सिंह ने बताया कि इस भर्ती में जेडी/जेडब्ल्यू का सलेक्शन किया जाएगा। सिंह ने कहा कि देश के लिए भावी जवानों को तैयार किया जा रहा है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में केवल भारती निकेतन संस्थान में ही एनसीसी का प्रशिक्षण दिया जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में एनसीसी में शामिल होने के लिए लगाई युवकों ने दौड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातवीं राज बटालियन के अधिकारी करेंगे सलेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैडेटस की दौड़ में शामिल हुई युवतियां भी।