May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2022। गौवंश लंपी से पीड़ित है और गौसेवक सेवा करते हुए मदद की गुहार लगा रहें है। अनेक मंदिरों में गौवेश के इस संकट को काटने की प्रार्थनाएं करते हुए निरतंर कीर्तन के आयोजन किए जा रहें है। नापासर में नंदी के शरीर पर लंपी के दाने निकलने के चमत्कार की चर्चा ने खुब सुर्खियों में बटोरी और आज बीकानेर में 300 साल पुराने भगवान सत्यनारायण की मूर्ति पर दाने दाने हो जाने की चर्चाएं छाई हुई है। व्यासों के चौक में स्थित इस मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इसे देखने उमड़ रही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि आज सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने प्राचीन मूर्ति पर दाने दाने उभरें हुए देखें। इस मंदिर में नित्य दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्होंने कभी मूर्ति को ऐसे नहीं देखा। बीकानेर में आग की तरह ये खबर फैल रही है और दर्शनार्थी पहुंच रहें है। हालांकि विज्ञान इसे अंधविश्वास कह सकता है परंतु श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान से गौवंश की पीड़ा देखी नहीं जा रही है और उन्होंने इस कष्ट को स्वंय पर ले लिया है।