






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2022। एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के अन्तर्गत आज जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन महारानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के विद्यार्थियों ने यहां परचम फहरा दिए व 6 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दल प्रभारी मनोज कुमार सारस्वत ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखनसर की छात्रा उर्मिला कड़वासरा ने सीनियर वर्ग की हिन्दी निबंध में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीखमीसर उतरादा के आयुष ने अंग्रेजी निबंध में प्रथम, सरिता ने एकल गायन में प्रथम, विक्रम ने हिन्दी निबंध में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय कन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल हनुमान धोरा श्रीडूंगरगढ की गार्गी गुर्जर नें अंग्रेजी वाद विवाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेनीसर की कोमल ने जूनियर वर्ग हिन्दी निबंध में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सभी विजेता विद्यार्थियों को एसीडीईओ भूपसिंह ने शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित भी किया।





