






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2022। गत दिनों से श्रीडूंगरगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में नागरिकों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देर रात युवक लेखराम गोदारा ने प्राण गंवाए और कुछ ही देर पहले गांव जेतासर के स्टैंड पर एक जनें ने ओर अपने प्राण गवां दिए है। बताया जा रहा है कि टैम्पो में 6 जनें सवार थे और टैम्पो स्टैंड पर खड़ा था। खड़े टैम्पो को पीछे से किसी बोलेरो ने टक्कर मार दी। टैम्पो सवार जेतासर निवासी 55 वर्षीय कोजुराम पुत्र नानकराम नायक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी है। कोजुराम की बेटी 25 वर्षीय ममता तथा शंकरलाल पुत्र शिवचंद नायक घायल हो गए है। गनीमत रही की अन्य तीनों सवार ठीक है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है व डॉ. ओमप्रकाश स्वामी के निर्देशन में मेडिकल टीम उपचार करने में जुट गई है। गौरतलब है जेतासर स्टैंड पर ही इस दुर्घटना से 20 मिनट पूर्व ही एक पिकअप से बालिका भी दुर्घटना ग्रस्त हुई। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच प्रारंभ कर दी है।





