May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितबंर 2022। क्षेत्र में हेलमेट नहीं पहनने और सिर पर चोट लगने से देर रात एक ओर युवक की मौत हो गई और ये इन्हीं दिनों क्षेत्र का छठा जवान सिर की चोट से मरने वाला है। इन घरों में मौत का सन्नाटा पसरा है और मृत्यु उपरांत की जाने वाली क्रियाएं की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अपना सामाजिक सरोकार निभाते हुए हेलमेट पहनने की अपील लगातार क्षेत्र के नागरिकों व युवाओं से कर रहा है। इन मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली खबरों से आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ फेसबुक ग्रुप व व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने आज हेलमेट पहनने का संकल्प लिया व हेलमेट नहीं पहनने वाले युवाओं को टोकने की आदत बनाने का प्रण किया। इस दौरान ग्रुप संचालक राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि आज सुबह उठते ही धोलिया के युवक की मौत की खबर पढ़ी तो मन उदास हो गया। बच्चे के फोटो परिजनों के साथ आंखो के आगे घूमने लगे। ग्रुप के अन्य सदस्यों के भी मैसेज आए की इस बारे में कुछ करना चाहिए। सभी ने मिलकर सिखवाल उपवन में बैठक आयोजित की और आईएसआई मार्क का हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाने का संकल्प लिया। स्वामी ने बताया कि इस दौरान सभी ने टाइम्स की खबरों की चर्चा की और रोजाना इस बारे में युवाओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी ली ताकि सजगता से कोई घर उजड़ने से बच सकें। बैठक में विनोदकुमार सिखवाल, अबू बकर मंडेलिया, मनोजकुमार स्वामी, पुखराज शर्मा, विजयकुमार सिखवाल, रोहित सिखवाल, देवेन्द्र स्वामी, श्रीराम गोयल, अनिल वाल्मीकि, बाबूलाल, मंगलचंद प्रजापत, पवन कुमार नटराज, राजू गिवारियां, अमरजीत राजपूत, दीपक, सूरज, श्रवन मेघवाल, सन्तोष पटेल सहित अनेक ग्रुप सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ग्रुप सदस्यों ने युवाओं को हेलमेट के लिए टोकने का प्रण लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ ग्रुप के सदस्यों ने ली हेलमेट पहनने की शपथ।